सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ निवासी संदीप ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह रविवार को घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही युवक वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।