हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांशु (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पांच वर्षीय पुत्र को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
सीओ अनीता चौहान के अनुसार थाना पुलिस को शनिवार की सुबह करीब छह बजे पीआवी ने टियाला अंडरपास के पास हादसे की सूचना दी थी। गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली अपनी पत्नी शालू (30) पुत्र प्रियांशु व वरुण (5) के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ के गाजीपुर अपनी साली के यहां एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। गाजीपुर में उनकी साली के यहां हुई बेटी का शुक्रवार को छठी पूजन था।
शनिवार सुबह एनएच-334 मेरठ हापुड़ बाईपास से होते हुए गाजियाबाद लौट रहे थे। जैसे ही वे टियाला अंडरपास के पास पहुंंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक कार के नीचे आ गई और बाइक व पिता-पुत्र कार के नीचे फंस गए। मौके पर रुके राहगीरों ने कार को पलटकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक विनोद और प्रियांशु की मौत हो चुकी थी। विनोद नोएडा में जमैटो में डिलीवरी बॉय थे।
हादसे में उनकी पत्नी शालू व पुत्र वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने खरखौदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसा होने के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को को कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक के भाई टीकम ने आरोपी कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1
मृतक विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : 1