फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोग घायल

Tue, 25 Feb 2025 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के बुलंदशहर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डिवाइडर पर लगी रेलिंग भी टूट गई। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड बागेश्वर के गांव ठेली निवासी बहादुर सिंह अपने भाई तारा सिंह व राजकुमार सिंह निवासी बागेश्वर के साथ सोमवार की देर रात कार में सवार होकर सोनीपत जा रहे थे। बुलंदशहर फ्लाईओवर पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार सवार बहादुर व राजकुमार घायल हो गए।

हादसे में कार डिवाइडर पर लगी रेलिंग से भी टकराई थी। इससे रेलिंग भी टूट गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें