बाबूगढ़। थाना पुलिस ने क्षेत्र के में हुई दो चोरी की घटनाओं को खुलासा कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रिक्शा, आठ बैटरी व ई-रिक्शा बरामद की है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व उनकी टीम ने चैकिंग के दौरान हाईवे 9 स्थित बछलौता व अल्लीपुर नहर पटरी के पास से जानमोहम्मद, फरमान व सुहैल निवासी बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाऊद्दीन हापुड़ को गिरफ्तार किया। चार जनवरी की देर रात आरोपियों ने गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी रणजीत सिंह के घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा से चार बैटरे चोरी कर लिए थे।
इसके बाद ई-रिक्शा को जंगल में फेंक दिया था। पांच जनवरी की सुबह तलाश करने पर ई-रिक्शा जंगल में मिली थी। उन्होंने चोरी के संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव गजालपुर निवासी नरेश कुमार दस फरवरी को अपनी ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर बागड़पुर रोड स्थित एक मंडप पर छोड़ऩे गए थे। सवारी से किराया लेने के बाद वह ई-रिक्शा खड़ी कर पास की दुकान से घरेलू सामान लेने गए थे। इसी बीच आरोपी उनकी ई-रिक्शा को चोरी कर भाग गए थे।
सीओ ने बताया कि आरोपी शादियों में हलवाई के साथ मंडप में काम करते हैं। मंडप के बाहर खड़ी ई-रिक्शा को चोरी कर ले जाते हैं। इतना ही नहीं आरोपी घटना में अपनी एक अन्य ई-रिक्शा का भी प्रयोग करते हैं।
-