फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल से वैट में कैंसर और हेपेटाइटिस का कहर

Thu, 08 Jun 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दूषित भूजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट का भूजल दूषित हो गया है। इसके चलते शासन ने करोड़ों की लागत से पाइपलाइन पेयजल सप्लाई के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण तो करा दिया है, लेकिन अभी तक इससे सप्लाई नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में कैंसर और हेपेटाइटिस लोगों की जिंदगी को लील रहे हैं। बीमारी फैलने पर वैट के ग्राउंड वाटर की जांच कराई गई थी। इसके दूषित होने की पुष्टि के बाद शासन ने गांव में नलकूप लगवाकर पानी की टंकी का निर्माण कराया था।

भूमिगत लाइन बिछाने पर दस करोड़ खर्च हुए हैं। टंकी निर्माण को चार महीना बीतने के बाद भी सप्लाई चालू नहीं हुई है। मजबूरी में ग्रामीणों को निजी व सरकारी हैंडपंपों से निकल रहे दूषित पानी को प्रयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे गांव में कैंसर और हेपेटाइटिस का प्रकोप फैल रहा है। इससे दो माह में शाहीन, इकराम, रफीक, रईस, जाहिद, इस्लाम, रुखसाना समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को मौत हो चुकी है। गांव में महिलाओं समेत दर्जनों ग्रामीण बीमारी की गिरफ्त में हैं।

क्षेत्र को दूसरा सबसे बड़ा गांव होने के बाद भी वैट में स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है। सिंभावली, गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र में कैंसर का कहर तीन दर्जन गांवों में फैला है। शराब फैक्ट्री, शुगर मिल और दूध प्लांटों के दूषित पानी वाले नाले पूठ गंगा में गिर रहे हैं।

शासन स्तर से गंगा को साफ सुथरा बनाने के लिए बड़े स्तर पर कवायद हो रही है, लेकिन इसके बाद भी गंगा में जहरीला पानी डाल रहे नालों की कोई रोकथाम नहीं हो पा रही है।

मेरठ के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.पीके शुक्ला का कहना है कि हेपेटाइटिस बी और सी से होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए अब इलाज तो उपलब्ध है, लेकिन लाखों की रकम खर्च होने से गरीब तबके की पहुंच से बाहर है।
विज्ञापन


डॉ.एके सिंह का कहना है कि अगर किसी गांव में बीमारी फैल रही है, तो वहां टीम भेजकर रोगियों की जांच और इलाज कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें