पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक आवासीय कॉलोनी स्थित एक टावर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक आवासीय काॅलोनी में युवक सुधीर ने बच्ची को दूध देने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो उसकी मां देखने पहुंचीं। वहां अंदर से चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खोला तो दोनों नग्न अवस्था में थे। आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करता मिला। बच्ची की मां को देखते ही वह भाग गया। घटना के बाद पीड़ित मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म और यौन अपराध के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अनिता चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।