फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: धोखाधड़ी के संबंध में बातचीत के लिए बुलाकर जमकर पीटा, पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, एफआईआर दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय चांद खां में कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करने के संबंध में बातचीत के लिए बुलाए व्यक्तियों को जमकर पीट दिया। इसमें पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मारपीट का वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय चांद खां में कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करने के संबंध में बातचीत के लिए बुलाए व्यक्तियों को जमकर पीट दिया। इसमें पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी रियाज अहमद कुरैशी ने बताया कि उनकी फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला सराय चांद खां निवासी एक व्यक्ति के साथ पुरानी जान पहचान थी। उनके साथ इस व्यक्ति ने धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में उन्होंने चार मार्च को एसपी से शिकायत की थी। जिसमें नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को व्यक्ति के भाई शोएब ने उन्हें बातचीत के लिए अपने घर बुलाया था। वह अपने पुत्र आफताब व व्यक्ति के एक अन्य पीडि़त प्रियांशु चौहान के साथ आरोपी शोएब के घर पर गए थे। गली के बाहर बिना किसी उकसावे के व्यक्ति की पत्नी नरगिस फारूकी, भाई शोएब, भांजे अमान व अलवीरा ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसमें उनके, उनके पुत्र व प्रियांशु चौहान को गंभीर चोटें आई हैं।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर नरगिस फारूकी, शोएब शान, अमान व अलवीरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें