फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवादा नहर पटरी पर तेंदुए ने बाइक सवार दंपती पर किया हमला

Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव नवादा नहर पटरी पर तेंदुए द्वारा हमला करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम नवादा नहर पटरी पर बाइक सवार दंपती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई है। महिला को सरकारी अस्पताल भेजा गया है। वहीं तेंदुए द्वारा पांच दिन में हमले की तीन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने जंगलों में तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


गांव बक्सर निवासी अनवर मलिक ने बताया कि वह रविवार की रात अपनी पत्नी शाहना के साथ बाइक से सवार होकर नवादा नहर पटरी से गांव लौट रहे था। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उनकी पत्नी के पैर पर पंजे मार दिए जिससे वह घायल हो गई। तभी पीछे से आई बाइक की लाइट पड़ने पर तेंदुआ वापस भाग गया। इससे पहले भी तेंदुए ने भगवानपुर निवासी युवक समेत नवादा निवासी बसपा नेता धर्मसिंह जाटव पर भी हमला कर घायल कर दिया था। सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी के आदेश पर विभागीय टीम ने नवादा, धनुपरा मार्ग पर तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
दहशत में जी रहे हैं ग्रामीण

सिंभावली के नवादा नहर पटरी पर तेंदुए के हमले होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो चुकी है। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं, जबकि इस मार्ग पर आने जाने वाले लोग भी यात्रा करने से कतरा रहे है। जंगल में काम करने के लिए भी किसान झुंड बनाकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट -

तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर रविवार की रात के बाद सोमवार की सुबह भी टीम को भेजा गया है। टीम को अभी तक जंगल से कुछ नहीं मिला है। तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द पिंंजरा भी लगवाया जा सकता है। - करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें