फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन हर 15 मिनट पर मिलेंगी बसें

Sat, 11 Mar 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के दिन लोकल रूटों पर यात्रियों को 15-15 मिनट में रोडवेज बसें मिलेंगी। हापुड़ डिपो के अफसरों ने सभी लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो द्वारा विभिन्न रूटों  पर 104 बसें संचालित हैं। इनमें हापुड़-मोदीनगर पर 12 और किठौर पर 10 बसें चलाई जाती हैं, लेकिन बसों की कमी से यात्री खासे परेशान रहते हैं।
मजबूरी में उन्हें डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।

होली के दिन यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डिपो ने लोकल रूटों पर 5-5 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने का फैसला किया है।

एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों को हर 15 मिनट में बसें मिलेंगी। अगर रूटों पर बसें कम पड़ गईं तो और बढ़ा दी जाएंगी, लेकिन यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें