फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों की हड़ताल समाप्त, खुले बाजार

Tue, 12 Apr 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त, सराफा बाजार में रही चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर लगी एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 41 दिन से चल रही सराफा कारोबारियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। सराफा कारोबारियों ने दुकानें खोल लीं। हालांकि हड़ताल समाप्त होने की जानकारी ग्राहक को न होने से बाजार में चहल पहल न के बराबर रही।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन और स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने बताया कि हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। केंद्रीय और प्रदेश की एसोसिएशन के दोबारा आह्वान व निर्देश पर आगे आंदोलन किया जाएगा।

उधर, सराफा बाजार की हड़ताल समाप्त होने के बारे में लोगों को जानकारी न हो पाने के कारण बाजार में चहल पहल नहीं दिखी। सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि बाजार में चहल पहल होने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन


बतादें कि सराफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य पिछले 41 दिनों से एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर थे। इस दौरान रेल रोककर, धरना, प्रदर्शन कर वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर सराफा कारोबारियों ने अपना रोष व्यक्त किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें