पान की दुकान लगाकर केंद्र सरकार का विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 37वें दिन भी सराफा बाजार बंद रहा। सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने पान की दुकान लगाकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। इसके पहले सराफ गोलगप्पे और बर्तन भी बेचकर विरोध जता चुके हैं।
सराफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाकर व्यापारियों का शोषण कर रही है। सरकार हम पर कितने भी जुल्म कर लें पर हम सभी परिस्थितियों का मजबूती के साथ सामना करेंगे।
स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि सरकार ने इस काले कानून को लगाकर सराफा एवं स्वर्णकारों का रोजगार ही नहीं छीना है, बल्कि उन्हें बेघर करने की भी साजिश की है।
वहां पर सन्नी जैन, अजय मंगल, सचिन शर्मा, संदीप गोयल, विजय कुमार सराफ, विशाल कुमार, गौरव अग्रवाल, आनंद भट्टे वाले, डीके सराफ, मुकुट लाल सर्राफ, लोकेश सराफ, नदीप, साबिर सर्राफ, संजीव आदि मौजूद रहे।