फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों का विरोध नहीं हो रहा कम

Fri, 08 Apr 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
38 वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने बाजार बंद रखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 38 वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जो आंदोलन चल रहा है उससे केंद्र सरकार भ्रम न समझे। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है।

उन्होंने कहा कि सभी कारोबारी हिम्मत के साथ इस ड्यूटी का विरोध करें वह दिन अब दूर नहीं है जब सफलता मिलेगी। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर व्यापारियों का जोर उत्पीड़न किया है वह शर्मनाक है।
विज्ञापन


टैक्स की मार से सराफा कारोबार चौपट हो जाएगा। अच्छे दिन दिखाने वाले केंद्र सरकार आम लोगों के हितों को अनदेखा कर रही है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व प्रधान सन्नी जैन, डी.के. सराफा, संदीप गोयल, गौरव अग्रवाल, अजय मंगल, अमर शर्मा, बोबी, नितिन शर्मा, नदीम सेवक, माणिक चंद, आनंद, दिनेश मराठा, विष्णु मराठा, मुन्ना बंगाली,  सलीम आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें