फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लुहारी में प्लॉट के विवाद में चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने रंजिश में गोली चला दी, जबकि उसके अज्ञात साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरु की।
विज्ञापन

पीड़ित इरफान अल्वी ने बताया कि 30 जनवरी को गांव निवासी नदीम ने सरफराज की भूमि का क्रय किया था। भूमि को लेकर पहले कुछ आपसी गतिरोध बना रहा, जिसे बाद में सुलह के माध्यम से निपटा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वे लोग प्लॉट पर पहुंचे तो गांव निवासी सुहैल ने पुरानी रंजिश मानते हुए उसके चाचा पर गोली चला दी।
गनीमत रही कि गोली लगी नहीं। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और गाली-गलौज करते हुए भाग गए। घटना के बाद गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पीड़ित इरफान अल्वी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें