फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुकान पर बैठे युवकों पर धारदार हथियार से हमला, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर में अपनी मीट की दुकान बैठे तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित शाहिद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसकी मीट की दुकान पर उनके बेटे नाजिम, फैसल और फैजान बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही शहीद, यूनुस और अनस समेत चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दुकान पर बैठे तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना को लेकर रोष जताया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीडि़त बच्चों के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें