फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध गाटर उखाड़े

विज्ञापन
पिलखुवा में अतिक्रमण हटवाती पालिका की जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जों को हटवा दिया। जेसीबी से अवैध गाटर उखाड़ दिए गए। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

अभियान के तहत टीम ईओ इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अवैध ढांचे हटाए गए। इस दौरान लोहे के गाटर को जेसीबी की मदद से उखाड़कर रास्ता पूरी तरह साफ कराया गया। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा कब्जा करने वालों पर सीधे कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें