फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी शुरू, नगर में बंद पड़े हैंडपंप, प्यास से जूझेंगे लोग

विज्ञापन
गढ़ नगर में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही नगर में पेयजल संकट की तस्वीर सामने आने लगी है। नगर के स्याना रोड, तहसील रोड, राजीव नगर और आदर्श नगर में कई हैंडपंप बंद पड़े हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बाजारों में रहने वाले लोगों के लिए यह हैंडपंप ही प्यास बुझाने का सहारा होते हैं, लेकिन इनके खराब होने से समस्या और गहरा गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पानी की जरूरत भी बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पालिका की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों और राहगीरों को पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे असुविधा के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है। नगर के व्यापारी नेता मोहित कंसल ने कहा कि गर्मी के मौसम में हैंडपंपों का चालू रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि कई स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए गए हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हैंडपंप की शिकायत है। जल्द मरम्मत कराई जाएगी। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें