अक्तूबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप थम नहीं पा रही है। इससे वायरल फीवर, मलेरिया बुखार, टायफाइड, चिकन गुनिया और डेंगू के डंक से पीड़ित मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
वहीं बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़ में तहसील रोड पर रहने वाले बैंक कर्मी नत्थू सिंह के घर उनकी सास बुलंदशहर निवासी कमला 65 वर्ष बेटी से मिलने आई हुई थी।