फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। काफी प्रयास के बावजूद भी शव की शिनाख्त मोहल्ला कन्हैयापुरा निवासी व्यक्ति के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर चौराखी के पीछे स्थित तालाब में लोगों को करीब 40 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव तालाब में पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि शव की शिनाख्त नगर क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैयापुरा निवासी रॉकी (38 वर्ष ) के रुप में हुई है। करीब एक सप्ताह से वह लापता था। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें