फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिजारसी टोल हुआ फ्री, नहीं कटेगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
छिजारसी टोल हुआ फ्री, नहीं कटेगा टैक्स
विज्ञापन

पिलखुवा। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन का असर टोल प्लाजाओं पर भी पड़ा है। छिजारसी टोल को भी बुधवार रात्रि 12 बजे से बंद कर दिया गया। हाईवे पर वाहन कम होने व कोरोना का संक्रमण टोल कर्मियों पर न फैले इसके चलते सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आदेश जारी किए हैं। सभी टोल कर्मियों को घर पर भेज दिया गया है। टोल से गुजरने वाले वाहनों का कोई शुल्क नहीं कटेगा।
कोरोना वायरस का असर देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। यातायात सेवाएं बंद होने के चलते टोल प्लाजा को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्थिति को देखते हुए देश के सभी टोल प्लाजाओं को बुधवार की रात 12 बजे से बंद कर उन्हें फ्री करने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद छिजारसी टोल प्लाजा को बीतीरात से फ्री कर दिया गया। टोल कंपनी द्वारा सभी कर्मियों को उनके घर पर भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिजारसी टोल के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि आदेश मिल गए हैं। बुधवार की रात 12 बजे से टोल प्लाजा को बंद कर फ्री कर दिया गया हैं। अग्रिम आदेश तक टोल बंद रहेगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही टोल चालू करने के संबंध में आदेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें