फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बसपा में है सर्वसमाज का उत्थान’

Mon, 26 Sep 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने कहा कि बसपा सर्वसमाज के उत्थान में कार्य करती है। सत्ताधारी पार्टियों के चंगुल से छूटने के लिए जनता परेशान है। इस बार जनता की आवाज बसपा ही है।
विज्ञापन


श्रीपाल सिंह सोमवार को गांव श्यामपुर, चितौली, हाफिजपुक, इमटौरी, हसनपुर, सलाई, काठीखेड़ा व शहरी क्षेत्र के सुभाषनगर में सर्वसमाज के लोगों को बसपा की नीतियों से अवगत करा रहे थे।

उन्होंने कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस आयोजित होगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचकर बसपा सुप्रीमो की ताकत को बढ़ाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि सूबे में गुंडा राज कायम है।
विज्ञापन


एक ही परिवार के लोग राज्य की सत्ता को चला रहे हैं। लूटपाट, बलात्कार जैसी घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लोग घर से निकलने में डर रहे हैं। ऐसे में अब जनता को बसपा पार्टी में ही हित नजर आ रहा है।

इस मौके पर अजय ठेकेदार, रहीस चौधरी, कादिर चौधरी, मुकेश आजाद, मुकेश प्रजाति, अनिल जाटव, रोहित बाना, मोहित बाना, मुनेंद्र प्रधान, सतपाल, सचिन जाटव आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें