फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस गुना बढ़ी बीएसएनएल के सिम की बिक्री

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बीएसएनएल के मोबाइल सिम की बिक्री दो सप्ताह में ही दस गुना तक बढ़ गई है, पोर्ट कराने वालों की कतार भी लंबी है। निजी कंपनियों के टैरिफ महंगे होने से ग्राहकों का रुझान बीएसएनएल की ओर बढ़ा है। बीएसएनएल महज 1999 रुपये में ग्राहकों को एक साल का प्लान दे रहा है, जोकि निजी कंपनियों में तीन हजार से अधिक का है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के सभी एक्सचेंज और फ्लैक्सी कार्यालयों से एक महीने पहले तक प्रतिदिन बामुश्किल 40 से 60 सिम ही बिक पाते थे। लेकिन निजी कंपनियों ने जब से अपने टैरिफ महंगे किए हैं तब से प्रतिदिन 600 से अधिक सिम की बिक्री हो रही है। इतने ही ग्राहक अपने नंबर पोर्ट कराने के लिए बीएसएनएल कार्यालय पहुंच रहे हैं। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए बीएसएनएल ने आकर्षक प्लान निकाल दिए हैं। एक से दो जीबी प्रतिदिन डाटा, अनलिमिटेड कॉल, मैसेज और गेम की सुविधा दी जा रही है। एक साल के प्लान की बात करें तो ग्राहकों को यह महज 1999 रुपये में मिलेगा, वहीं 128 रुपये में 28 दिन और 59 रुपये में एक सप्ताह का प्लान भी मिलेगा।


बीएसएनएल के प्रमुख प्लान-

* 59 रुपये-सात दिन के लिए प्रतिदिन एक जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल।

* 107 रुपये-35 दिन के लिए 200 मिनट कॉलिंग, तीन जीबी डाटा।

* 128 रुपये-28 दिन तक अनलिमिटेड कॉल, एक जीबी प्रतिदिन डाटा, 100 मैसेज।

* 249 रुपये-45 दिन तक अनलिमिटेड कॉलेज, दो जीबी प्रतिदिन डाटा, 100 मैसेज, फ्री ट्यून, तीन गेम।

* 666-105 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन दो जीबी डाटा, फ्री ट्यून, सात तरह के गेम।

* 1999-एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉल, दो जीबी प्रतिदिन डाटा, 100 मैसेज, गेम और फ्री ट्यून।



निजी कंपनियों के टैरिफ

* 379 रुपये-28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, दो जीबी प्रतिदिन डाटा, मैसेज।

* 979 रुपये-84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, दो जीबी प्रतिदिन डाटा, मैसेज।

* 3599 रुपये-365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, दो जीबी प्रतिदिन डाटा, मैसेज।



कोट -

बीएसएनएल के सिम की प्रतिदिन बिक्री में दस गुना तक बढ़ोतरी हुई है। पोर्ट कराने के लिए भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। ग्राहकों के लिए कंपनी ने आकर्षक प्लान निकाले हैं।सत्यपाल, एसडीओ बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें