फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में दम दिखाएंगे हापुड़ के भाई-बहन

Tue, 23 Aug 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पेंटाथलान प्रतियोगिता में चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के अपना घर कालोनी निवासी भाई-बहन जल्द अमेरिका में होने वाली विश्व पेंटाथलान प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले दिनों हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन


16 वर्षीय दिशांक सैनी ने पेंटाथलान नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। अपना घर कालोनी निवासी महेश चंद सैनी ने बताया कि उनके पुत्र दिशांक सैनी (16) व पुत्री खुशी सैनी (13) ने 29-30 जुलाई को हरियाणा के करनाल में आयोजित नेशनल पेंटाथलान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इसमें दिशांक सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं खुशी सैनी तीसरे स्थान पर रीह थी। उन्होंने बताया कि उसी बेहतर प्रदर्शन के बदौलत दोनों का चयन अब अमेरिका में 19 से 20 अक्तूबर को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पेंटाथलान प्रतियोगिता किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए बधाई देने वालों में डॉ. सुदर्शन त्यागी, मदन सैनी, रामानंद राय, बनर्जी भारती, जयप्रकाश सैनी, चंद्रसैन सैनी, यशवीर सिंह, विशु, यशपाल, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें