फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड से कैंसर होने की रिपोर्ट से नागरिकों में मचा हड़कंप

Tue, 24 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Bread - फोटो : bbc
विज्ञापन
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट की रिपोर्ट में ब्रेड से कैंसर रोग होने का खुलासा होने पर नागरिकों के होश उड़ गए हैं। सुबह का नाश्ता ब्रेड, पिज्जा, बर्गर से करने वाले नागरिक अब इससे किनारा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों को लंच में माताएं सिर्फ रोटी-सब्जी देने की बात कह रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्रेड निर्माता आटे में पोटेशिम ब्रोमेट या पोटेशियम ऑयोडेट केमिकल  मिलाते हैं। उक्त केमिकल कैंसर का कारण बन सकते हैं।

यह खुलासा होते ही देशभर के नागरिकों में हड़कंप मच गया है। आलम यह है कि सुबह के समय ब्रेड से नाश्ता करने वाले अनेक लोग इससे परहेज करते नजर आने लगे हैं। स्कूल टाइम में माताएं अपने बच्चों को लंच के लिए भी ब्रेड, पिज्जा, बर्गर बनाकर देती थीं।
विज्ञापन


बच्चे भी इन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन रिपोर्ट के खुलासे से माताएं अब अपने बच्चों के स्वस्थ्य के प्रति भयभीत हो गई हैं। माताएं भविष्य में अपने बच्चों को सिर्फ सब्जी-रोटी देने की बात कह रही हैं।

आर्यनगर निवासी हिमांशु का कहना है कि सुबह के समय अक्सर नाश्ता ब्रेड से करते थे। लेकिन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट की रिपोर्ट ने उन्हें चौका दिया है। ब्रेड में इतने खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

नूर बफान निवासी आमिर का कहना है कि ब्रेड को मुलायम करने के लिए इतने खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं। अब वह भविष्य में कभी ब्रेड नहीं खायेंगे। सरकार को ब्रेड में इन केमिकल के प्रयोग पर रोक लगा देनी चाहिए।

सरावा निवासी नीलम शर्मा का कहना है कि वह अपने बच्चों को स्कूल में लंच करने के लिए भी ब्रेड, पिज्जा, बर्गर दिया करती थी। लेकिन इनमें मिले बेहद खतरनाक केमिकल से जान को खतरा हो सकता है। वह भविष्य में अपने बच्चों को कभी ब्रेड नहीं देंगी।

राजीव विहार निवासी राजवीरी का कहना है कि ब्रेड निर्माता इस प्रकार का केमिकल प्रयोग कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खेल रहे हैं। सरकार को ब्रेड में इन केमिकल के प्रयोग पर पूर्णत रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें