फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार में टक्कर मारने के विरोध में शाखा प्रबंधक को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित राजाजी होटल के पास फ्लाईओवर के ऊपर पीछे से कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर कार सवार लोगों ने शाखा प्रबंधक को जमकर पीटा। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कार सवार कुछ व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी नितिन कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह गढ़मुक्तेश्वर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 20 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कार से बैंक जा रहे थे।
एनएच-09 स्थित राजाजी होटल के पास फ्लाईओवर के ऊपर आगे जा रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दी।
इसे देख उन्होंने भी अपनी कार की गति को कम कर दिया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार एक ईको ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
आरोप है कि विरोध करने पर ईको कार चालक ने पास आकर उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को फोन कॉल करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें