फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पड़ोसी पर बच्ची को छत से फेंकने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उनकी 11 वर्षीय पुत्री को छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर की शाम उनकी 11 वर्षीय पुत्री कृतिका अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी छत पर चढ़ गया और उनकी पुत्री को बिना किसी कारण छत से नीचे फेंक दिया। इसमें उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। उन्होंने परिजनों की मदद से पुत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें