फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ससुरालियों से विवाद में नशे में धुत दामाद ने बाइक में लगाई आग

Wed, 24 Apr 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हसनपुर में ससुरालियों से हुए विवाद में नशे में धुत एक दामाद ने अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया। दस दौरान बाइक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दामाद भाग गया। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव गालंद निवासी रविंद्र कुमार की हसनपुर गांव में ससुराल है। मंगलवार की देर शाम वह नशे में धुत होकर अपनी ससुराल पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका ससुरालियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर ससुरालियों ने उससे शराब पीकर न आने की बात कहकर यहां से चले जाने को कहा। इससे गुस्साए रविंद्र ने घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते आग से जलकर बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई। इसकी सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस यहां पहुंच पाती, तब तक आग पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, रविंद्र पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख युवक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें