फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पैर फिसलने से व्यास नदी में गिरकर लापता हुआ युवक

Sat, 20 Dec 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोस्तों के साथ घूमने गया दौताई निवासी 22 वर्षीय नासिर पैर फिसलने से व्यास नदी में गिरकर लापता हो गया। वहां का पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ टीम उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान यासीन का 22 वर्षीय बेटा नासिर बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए गए मनाली गया था। शुक्रवार को सभी दोस्त व्यास नदी के किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से नासिर नदी में जा गिरे। दोस्तों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में नासिर बह निकले। सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद नासिर के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष गांव निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि बेटे के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही परिजन मनाली के लिए रवाना हो गए। घटना को 24 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक नासिर का कुछ पता नहीं चल सका है। माजिद ठाकुर ने बताया कि यासीन आठ बच्चों के पिता हैं। उनमें छह बेटे और दो बेटियां हैं। नासिर चौथे नंबर के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें