फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्थि विसर्जन करने आया युवक गंगा में डूबा

Wed, 19 Jun 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी में परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन कराने आया युवक गहरे पानी में जाने के कारण गंगा में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी मोहनलाल का बेटा महेश उर्फ मोनू (करीब 30 वर्ष) बुधवार को अपने परिजनों के साथ एक मृतक की अस्थि विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट आया था। अस्थि विसर्जन कराने के बाद शाम करीब पांच बजे सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे जल में जाने से मोनू तेज बहाव में बहने लगा। जिसे बहता देखकर परिजनों समेत अन्य लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर नाव लेकर गंगा में उतर गए। जिन्होंने युवक की तलाश शुरू की। लेकिन कई घंटे तक तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं जानकारी मिलते ही ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव भी पुलिस टीम को साथ लेकर गंगा तट पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कराई। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें