गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार की देर शाम नगर के मीरा रेती मार्ग पर जनपद अमरोहा के गंगा चोली गांव निवासी सचिन (22 वर्ष ) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
नगर के मीरा रेती मोहल्ला निवासी अतर सिंह ने बताया कि उनका भाई अशोक निवासी गांव गंगा चोली थाना हसनपुर जनपद अमरोहा बुधवार को देर शाम करीब आठ बजे गांव निवासी सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर शेरा कृष्णा की मंढैया की तरफ जा रहे थे। रास्ते पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है। वहीं, वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।