फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन और बेटी घायल

Sat, 04 Nov 2023 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। ननिहाल से बहन और बेटी को लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को समाना नहर की पटरी पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल युवक, किशोरी और दो साल की मासूम बच्ची को गंभीर चोट आई। अस्पताल में युवक सोनू उर्फ मुस्कान की मौत हो गई। जबकि बाकी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


देहरा निवासी अब्दुल सलाम ने कपूरपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भतीजा सोनू उर्फ मुस्कान (24) अपनी ननिहाल हरसिंहपुर थाना हाफिजपुर क्षेत्र से अपनी बहन राहिल (17)व पुत्री इरम (2) को बाइक पर लेकर लौट रहा था। सपनावत नहर की पटरी पर सामने से आ रहे वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सपनावत स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोनू की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें