फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 21 Oct 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। क्षेत्र के गांव नान में एक परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। दिवाली का पूजन कर गांव से हापुड़ स्थित अपने घर हापुड़ लौट रहे रोहित शर्मा (35 वर्ष) की बाइक गांव के पास ही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से भिड़ गई। गंभीर हालत में रोहित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई मोनू शर्मा ने बताया कि उनके भाई रोहित अपनी पत्नी कामिनी, चार वर्षीय पुत्र यश और दो साल की पुत्री के साथ हापुड़ स्थित प्रीत विहार में रहते हैं। वे हापुड़ डिपो में संविदा पर चालक थे। जबकि उनका परिवार पैतृक गांव में रहता है। सोमवार सुबह रोहित दिवाली पर गांव में परिवार से मिलने और पूजा के लिए आए थे। परिवार और गांव के लोगों से मिलने और पूजा करने के बाद शाम को वे बाइक से हापुड़ जाने के लिए निकले थे।
जैसे ही उनकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तो एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वे रोहित को लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया और दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। पत्नी कामिनी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें