फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक ने जहर खाकर दी जान

Mon, 22 Dec 2025 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्यनगर में संदिग्ध परिस्थिति में 24 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला आर्य नगर निवासी युवक पिछले कुछ समय से घरेलू तनाव से जूझ रहा था। शनिवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन की सूचना मिली थी। उपचार के दौरान मौत हुई है। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें