वायरल वीडियो में युवक दिवाली की रात में अपने दोस्तों के साथ गांव के चौराहे पर बम फोड़ रहा था। इस दौरान इन युवकों ने बम के पास एक एक पॉलिथीन में पेट्रोल भरकर रख दिया। दोस्तों ने बम में आग लगाई और दोनों पास में जाकर खड़े हो गए। जैसे ही बम फूटा तो पास में खड़ा युवक इसकी चपेट में आकर काफी झुलस गया। इस दौरान यहां ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया। युवक के आग में झुलसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में आग की लपटों में घिरा युवक काफी दूर तक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसमें लगी आग पर काबू पाया और उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल मामले की जानकारी से इनकार किया है।