सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर कर दिया गया। इस पर हड़कंप मच गया। फिदा हुसैन नाम के नंबर से ग्रुप में वीडियो वायरल की गई। सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस दिया है। साथ ही हाईकमान को अवगत कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे पार्टी के आला पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिदा हुसैन नामक व्यक्ति के नंबर से यह वीडियो वायरल की गई है।
विज्ञापन
वर्तमान जिलाध्यक्ष ने इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। साथ ही हाईकमान को अवगत करा दिया है। दरअसल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पूर्व में समाजवादी परिवार के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था।
इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुड़े हैं, महिलाएं भी ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। बृहस्पतिवार को इस ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी गईं। काफी समय तक वीडियो ग्रुप पर तैरती रहीं, इससे पार्टी की छवि खूब धुमिल हुई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख जोकि ग्रुप के एडमिन भी हैं, उन्होंने वीडियो डिलीट की। लेकिन मामला जिले से बाहर निकलकर, हाईकमान तक पहुंच गया। उच्च पदाधिकारियों के फोन घनघनाने से हापुड़ के पदाधिकारियों में भूचाल आ गया।
Trending Videos
अन्य ग्रुपों में इस तरह के कृत्यों की खूब निंदा की गई। बताया गया है कि ग्रुप से फिदा हुसैन नाम से एक नंबर जुड़ा है, उसके द्वारा ही वीडियो वायरल की गई है। बता दें कि पूर्व में तेजपाल प्रमुख को पार्टी से निष्कासित भी किया जा चुका है।
साइबर थाने को किया सूचित
मेरे द्वारा ग्रुप बनाया गया था, इसमें किसी फिदा हुसैन नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो डाली है। इस संबंध में साइबर थाने को अवगत करा दिया है। साथ ही ग्रुप में केवल एडमिशन पोस्ट कर सकें, इस तरह की सेटिंग लगा दी गई है।-तेजपाल प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा।
पार्टी की छवि हुई है धुमिल, पूर्व जिलाध्यक्ष को दिया है नोटिस
व्हाट्स एप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को नोटिस दिया है। साथ ही हाईकमान को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। पार्टी की छवि धुमिल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-आनंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष सपा।