फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूठ गंगा में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में तट पर शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वैशाख अमावस्या पर दोपहर बाद स्थानीय लोग गांव पूठ में गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गंगा में युवक का शव बहता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस गंगा तट पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय युवकों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शव सड़ा-गला है। जो संभवत चार से पांच दिन पुराना है। ऐसा प्रतीत होता है कि शव पीछे से बहकर आया है। मृतक की उम्र 25 साल के आसपास है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें