फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नहर में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान के प्रयास जारी; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 May 2026 03:34 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर 'गुड्डू शर्मा' लिखा हुआ मिला है।
विज्ञापन
बुजुर्ग का शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट अनुपशहर खंड शाखा नहर में रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में शव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ पर 'गुड्डू शर्मा' लिखा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि शव को सुरक्षित रखवाया गया है तथा उसकी पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें