फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांस्फॉर्मर फटने से किसान की ईख जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर फटने से दो बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

पिलखुवा। गांव सिखेंड़ा के जंगल स्थित एक खेत में रखा ट्रांसफॉर्मर फटने से किसान की दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान का आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान सतपाल सिंह तोमर ने बताया कि उसने खेत में गन्ने की फसल बोई है। उसनेे बताया कि कई सालों से उसके खेतों के बीचो बीच एक बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसके चलते कई बार पशु उसकी चपेट में आकर मर चुके हैं। इस बाबत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। गत शुक्रवार देर शाम अचानक ट्रांसफॉर्मर फट गया। जिसके चलते उसकी दो बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई। वही ग्रामीणों ने पीड़ित के खेत से बिजली के ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह कर्मचारी को भेजकर मामले को दिखवाते हैं और नियमानुसार जो उचित होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें