फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सर्तकता से गढ़ के मंदिरों में नहीं हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ के मंदिरों में नहीं हुआ जलाभिषेक, पुलिस रही सतर्क
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि पर भी नगर के प्राचीन मंदिरों में पुलिस की सर्तकता के चलते जलाभिषेक नहीं होने दिया गया। मंदिरों के गेट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना पूजा किए ही पुलिसकर्मियों ने वापस लौटा दिया।
गढ़ नगर में स्थित प्राचीन नक्का कुआं मंदिर पर शिवरात्रि के चलते रविवार सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस की सर्तकता के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं करने दिया गया। कस्बा चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार रविवार सुबह चार बजे से शिवरात्रि पर्व के चलते नक्का कुआं मंदिर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। जिससे कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नहीं पहुंच पाया। वहीं उन्होंने कहा कि मंदिर के पुजारियों ने शिव की आराधना करते हुए पूजा अर्चना की, लेकिन कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नहीं पहुंच पाया। इसके अलावा गांव कल्याणपुर में स्थित प्राचीन कल्याणेश्वर मंदिर में भी पुलिस की सर्तकता के चलते कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नहीं पहुंच पाया। कल्याणपुर मंदिर में महंत समेत अन्य लोगों ने हवन कर कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की कामना की।
विज्ञापन

---------------------
शिवरात्रि पर खाली पड़े रहे गंगा घाट
शिवरात्रि पर्व पर गंगानगरी ब्रजघाट में स्थानीय लोगों के गंगा जल लेने पहुंचने के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना बनी हुई थी। जिसके मद्देनजर एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार ने अधिकारियों को सख्ती बरतने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए नेशनल हाईवे समेत मुख्य चौराहों और गंगा तट पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहा। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर किसी भी सूरत में श्रद्धालुओं को गंगा घाट तक नहीं जाने दिया, न ही कोई कांवड़ उठाई गई। गंगा नगरी के मंदिरों के कपाट बंद करा दिए गए थे, जिससे कोई भी व्यक्ति मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक न कर पाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ब्रजघाट में पीएसी के जवान भी तैनात रहे और पुलिसकर्मियों की सर्तकता के चलते घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

----------------------------
भूतेश्वरशिव लाल मंदिर में हुआ जलाभिषेक
सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना में स्थित भूतेश्वरशिव लाल मंदिर में ग्रामीणों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं मंदिर समिति ने भी आने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई। सेवादारों ने मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराया। वहीं एक बार में मंदिर के अंदर दो व्यक्तियों को प्रवेश कर जलाभिषेक की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें