फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़

Wed, 14 Dec 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में सूचना के आधार पर पुलिस ने छपामारी करते हुए रसोई गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 गैस सिलेंडर कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत के आधार पर बहादुरगढ़ पुलिस ने बुधवार को सूचना पर गांव अल्लीपुर में छापा मारा। पुलिस ने गांव निवासी सुखपाल के घर से 13 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि सिलेंडरों को कब्जे में लेकर आरोपी सुखपाल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सुखपाल का कहना है कि उस पर लगाया गया आरोप गलत है। गांव के कुछ लोग उसके घर पर सिलेंडर रख देते हैं और जरूरत होने पर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें