फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग में जमकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 25 Oct 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जमकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष व एक दुकानदार ने आबकारी विभाग के कर्मचारियों मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गढ़ रोड स्थित आबकारी कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन


आफिस में एक कर्मचारी को बंधक बना लिया, हालांकि बाद में माफी मांगने व मोबाइल वापस करने पर यह मामला शांत हो गया। कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने वालों पर पांच दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह गढ़ रोड पर हापुड़ निवासी प्रवीण की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, हजारों रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


दुकानदार को भी पीटा गया। सोमवार को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में गढ़ रोड स्थित आबकारी कार्यालय पर हंगामा किया था। भाकियू जिलाध्यक्ष ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर उपाध्यक्ष का मोबाइल फोन और रुपये वापस करने की चेतावनी दी थी।

कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह व जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान विभाग के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। करीब दो घंटा तक चले हंगामे के बाद जिला उपाध्यक्ष का मोबाइल फोन व पैसे वापस कर दिए गए। हालांकि कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों पर पांच दिन के अंदर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।

इस दौरान कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, नितिन बाना, जतिन चौधरी, शेखर प्रधान, लव कुमार, इंद्रपाल खेड़ा, रामपाल सिंह, मूलचंद यादव, रामवीर पावटी, सतवीर चौहान, जेके, बब्बल, मुनेश पाल, इंद्रवीर बाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें