फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरणविदों की टीम ने लिया गंगा का जायजा

Tue, 25 Oct 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पर्यावरणविद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत, जर्मनी, अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त टीम ने ब्रजघाट समेत गंगा किनारे बसे गांवों का जायजा लिया। टीम ने गंगा की स्वच्छता और मानवमित्र डॉल्फिन संरक्षण के लिए प्रदूषण की रोकथाम को बेहद जरूरी बताया।
विज्ञापन


भारत, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के पर्यावरणविदों की एक संयुक्त टीम मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचीं। भारत की शिल्पिका गौतम, देवांग और कुमारन महालिंगम के नेतृत्व में स्पाइक रेड ब्रिटेन, पॉस्कल ड्यूवाइस जर्मनी,

गेलन हीथ अमेरिका ने गढ़-ब्रजघाट में गंगा नदी की भौगोलिक स्थिति, जलधारा, जलीय जंतुओं, गंगा में गिर रहे दूषित नालों की स्थिति, किनारे पर बसे गांवों में रहने वालों के जीवन स्तर पर बारीकी के साथ जांच की।
विज्ञापन


शिल्पिका गौतम ने बताया कि टीम गंगोत्री से चली है, जो गंगा सागर तक जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंगा समेत उससे जुड़े रहस्यों को सामने लाना है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि गंगा किनारे के गांवों के असल मुद्दे क्या हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें