फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई नमाज

Fri, 29 Dec 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद नगर पालिका की जमीन पर बने विवादित धार्मिक स्थल पर शुक्रवार पुलिस की मौजूदगी में नमाज पढ़ी गई। नमाजियों को शैलेष फार्म कॉलोनी के रास्ते से आवाजाही नहीं करने दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत तोमर ने बताया कि अप्रैल 2008 में शिवाजी नगर निवासी दिलशाद ने पालिका की 450 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर बिना किसी अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू कराया था। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने जमीन कब्जामुक्त करने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन भूमि खाली नहीं की गई। अप्रैल 2018 में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने जमीन का 10 साल का किराया वसूली के लिए करीब 1.38 करोड़ रुपये का नोटिस दिया था। इसके बाद भी न तो भुगतान किया गया और न ही भुगतान किया। इस पर दिलशाद समेत दो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ तत्कालीन जिलाधिकारी ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को ध्वस्त भी कराया था। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद से धार्मिक स्थल पर नमाज नहीं पढ़ी जा रही थी। अब दोबारा से कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से नमाज पढ़नी शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीओ से नमाज पढ़ने से रोकने और लोगों को शैलेष फार्म कॉलोनी के रास्ते न निकलने देने की मांग की गई थी। फिर भी शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में नमाज पढ़ी गई।
एसएचओ का कहना है कि उक्त स्थल पर नमाज पहले से पढ़ी जा रही थी। शुक्रवार को भी पढ़ी गई। नमाज पढ़ने वाले लोगों को शैलेष फार्म कॉलोनी के रास्ते से नहीं आने-जाने दिया गया। आगे भी रास्ते से न निकलने की हिदायत दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी। इसके बाद डीएम और एसपी से विवादित धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलोनी की समिति ने डीएम से लगाई गुहार

शैलेष फॉर्म आवासीय विकास सहयोग समिति के अध्यक्ष श्रीभगवान गोयल ने डीएम व एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर पालिका की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा कर एक कमरा बना लिया है। उसे धार्मिक स्थल बनाने के लिए नमाज पढ़ी जा रही है।



बिजली चोरी होती मिली
ऊर्जा निगम टीम ने शुक्रवार को विवादित धार्मिक स्थल की जांच की। वहां चोरी की बिजली चलती मिली। अवर अभियंता पीयूष कुमार ने शिवाजी नगर निवासी दिलशाद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें