फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज नहीं होगा भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव

Mon, 09 Dec 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लखनऊ में अचानक से बुलाई गई भाजपा के जिला चुनाव व सह-चुनाव अधिकारियों की बैठक के कारण मंगलवार (आज) को जनपद में मंडल अध्यक्षों के लिए होने वाले चुनाव को निरस्त कर दिया गया है। अब बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग मंडलों में चुनाव प्रक्रिया कराई जाएगी। यह प्रक्रिया हर मंडल में करीब दो घंटे की होगी।
विज्ञापन


जिले में 12 मंडल अध्यक्षों के लिए भाजपा में चुनाव होना है। मंडल अध्यक्ष बनने के लिए 70 से अधिक कार्यकर्ता दावेदारी कर चुके हैं। ऐसे में प्रक्रिया और आपसी सामंजस्य बनाकर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने हैं। इसके लिए पहले मंगलवार (आज) को जिले के सभी मंडलों में चुनाव होने थे। इसके लिए संबंधित मंडल चुनाव अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए थे, लेकिन लखनऊ में अचानक बुलाई गई क्षेत्रवार बैठक के कारण मंगलवार (आज) को होने वाली प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, चर्चा है कि आपसी सामंजस्य बनाने के लिए और अधिक समय की मांग वरिष्ठों ने मांगी है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त किया गया है।

भाजपा के जिला सह चुनाव अधिकारी पुनीत गोयल का कहना है कि लखनऊ में बैठक बुलाए जाने के कारण मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी। 11 और 12 दिसंबर को प्रक्रिया पूरी कराएंगे। सभी मंडल चुनाव अधिकारियों को निर्देश पार्टी की ओर से जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन




15 तक हर हाल में पूरी करनी है प्रक्रिया

जिले में 15 दिसंबर तक हर हाल में मंडल अध्यक्षों को लेकर प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिलाध्यक्ष बनने के लिए अभी 18 से ज्यादा नाम दौड़ में है। यदि जिलाध्यक्ष बनने के लिए चुनाव होता है तो फिर उसमें मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए सभी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में संभावित अपने-अपने चहेतों को मंडल अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें