फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे का चालान काटने पर हंगामा

Thu, 13 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चालान काटने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रीगंज रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे एक उपनिरीक्षक द्वारा भाजपा नेता के बेटे का चालान काटने पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंचे और भाजपाइयों से खेद प्रकट किया।
विज्ञापन


जिस पर मामला शांत हुआ। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा है। बृहस्पतिवार की शाम फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पुल के समीप साइलो चौकी प्रभारी जयपाल सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

तभी उन्हें मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी से फ्रीगंज रोड की ओर एक बाइक आती दिखी। बाइक सवार शानू निवासी जेके कालोनी को रोक लिया। उसके पिता संजीव गुलाटी भाजपा में वरिष्ठ नेता है।
विज्ञापन


इस दौरान दस्तावेजों की कमी की बात कहते हुए जयपाल सिंह ने उसका चालान काटना शुरू कर दिया। जिस पर शानू ने अपने पिता को फोन मिलाया लेकिन दरोगा ने एक नहीं सुनी और बाइक का चालान काट दिया।

इस दौरान मौके पर उसके पिता, विधायक विजयपाल आढ़ती सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप है कि इस बीच दरोगा ने वहां पहुंचे लोगों से भी अभद्रता की।

जिस पर भाजपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आए दिन दरोगा द्वारा लोगों का उत्पीड़न किया जाता है। जिससे लोग परेशान हो चुके हैं। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंचे।

कोतवाली प्रभारी ने विधायक व कार्यकर्ताओं से खेद प्रकट कर मामला शांत किया। ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया चालान को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभद्र व्यवहार करने वाले दरोगा की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से की जाएगी। हंगामे के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें