फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज उगलने लगा आग, झुलसा रही गर्म हवा

Thu, 13 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
झुलसा रही गर्म हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तापमान फिर से छलांग लगा रहा है। बृहस्पतिवार गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के कारण सड़कों व बाजारों में सन्नाटा रहने लगा है। बृहस्पतिवार को भी गर्म हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


दिन निकलते ही आसमान से सूरज आग उगलने लगा, जिससे बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हुए। दोपहर के समय कम हलचल दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग सारा दिन कूलर, पंखा, एसी आदि के सामने बैठे रहे।

जरूरत के लिए घर से बाहर निकले लोगों ने छाता, मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचाव करने का प्रयास किया। गर्म हवाओं के कारण राहगीरों व दोपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि में तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है और लोगों की नींद उडने लगी है

सरदार बल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम विज्ञानी मनोज आत्रेय ने बताया कि अगले कुछ दिन गर्मी और बढ़ने की उम्मीद है। गर्म हवाएं भी चलेगी।

डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि गर्मी के मौसम में हल्का भोजन करें। इसमें तरल पेय पदार्थ मसलन दही, छाछ, बेल का सरबत, सत्तू की लस्सी आदि खूब सेवन करें।

शरीर में पानी की मात्रा सही रखने के लिए ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल आदि का घोल लेना जरूरी है। खाने में सादा व ताजा भोजन ही खाएं। बाजार में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ, तैलीय भोजन नहीं लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें