फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

Mon, 08 Jul 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक खेत से निकलकर एक नील गाय बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार युवक सुधीर (35) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे गांव नूरपुर निवासी सुधीर कस्बा बाबूगढ़ छावनी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बछलौता रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो अचानक खेत से निकलकर दौड़ती हुई नील गाय बाइक से टकरा गई। इस दौरान सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेेंस के माध्यम से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें