फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा तट पर स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ब्रजघाट गंगा तट पर एक युवक की लापरवाही से बड़ा हादसा होता होता टल गया। शनिवार देर रात मुरादाबाद के मझौला निवासी गोलू अपने साथियों के साथ गंगा जल लेने ब्रजघाट पहुंचा था। इसी दौरान उसने घाट किनारे खड़ी अपनी बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज एक्सीलेटर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिक एक्सीलेटर देने से बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग तुरंत पीछे हट गए, जबकि कई ने युवक को ऐसा करने से रोका। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम सक्रिय हुई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा पास खड़े वाहनों और श्रद्धालुओं को भी खतरा हो सकता था। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवक को कड़ी चेतावनी दी है और घाट क्षेत्र में इस प्रकार की हरकतें न करने की हिदायत दी। वहीं, महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर गंगा तट पर स्टंटबाजी की इस घटना को लेकर लोगों में रोष देखा गया। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की लापरवाही पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें