फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आलू का नहीं मिला भुगतान, डीएम से की शिकायत

Wed, 14 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। निजी कंपनी से आलू का बीज लेकर बुवाई करने वाले किसान को कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा व युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि अटूटा निवासी किसान ने प्राइवेट कंपनी से आलू का बीज 26 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से खरीदा था। कंपनी से फसल पकने पर 12 रुपये प्रति किलो वापस लेना भी तय हुआ था। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि से लगातार वार्ता की गई। आलू भी शीतगृह पहुंचा दिया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। इस मामले में किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर, कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कुलदीप राठी, नवीन त्यागी, ललित शर्मा, तुषार भुल्लर, धीरज प्रधान, अनुराग त्यागी, हरीश त्यागी, वंश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें