फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच साल बाद राजकीय इंटर कॉलेज हुआ शुरू

Wed, 14 May 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव हिमायूंपुर में पांच साल से बंद पड़ा राजकीय इंटर कॉलेज सोमवार से शुरू होगा। इससे, 10 से अधिक गांवों के छात्रों को लाभ मिलेगा। शनिवार को ग्राम प्रधान धीरज सिरोही के नेतृत्व में ग्रामीण सांसद अरुण गोविल से मेरठ जाकर मिले थे। जिसके बाद सांसद ने डीएम से बात की थी। अब कॉलेज के लिए एक प्रवक्ता और दो सहायक नियुक्त किए गए हैं। इस कॉलेज के खुलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान धीरज सिरोही ने बताया कि शनिवार को सांसद अरुण गोविल के समक्ष मुद्दा उठाया गया था। सांसद ने डीएम से फोन पर बात की थी। जिसके बाद डीएम के आदेश पर सीडीओ हिमांशु गौतम ने भौतिक निरीक्षण किया था। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनीता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार अब 16 मई से दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। इसके बाद सोमवार से विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें