जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया चार मई को नामांकन के साथ शुरू हो जाएगी और 13 मई को मतदान व मतगणना होगी। नामांकन की तिथि नजदीक आने से कचहरी में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है।
जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा और उपचुनाव अधिकारी अशोक कुमार गिरि ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 4 व 5 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
6 मई को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 7 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, 13 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
मतदान के दौरान दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक लंच होगा। मतदान समाप्त होने के आधा घंटे बाद मतगणना शुरू होगी ,जो कार्य समाप्ति तक चलेगी। उधर बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद कचहरी में सरगर्मी तेज हो गई है।
दोनों गुटों के प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी सभी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।।